Homeप्रसिद्ध व्यक्तिअधिवक्ता सुनील का असमय जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति-सीताराम सिंह

अधिवक्ता सुनील का असमय जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति-सीताराम सिंह

आरा क्षत्रिय विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों ने सुनील सिंह को दी श्रद्धांजलि

आरा। हित नारायण क्षत्रिय उच्च विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र संघ क्षत्रियन की बैठक सह शोक सभा पूर्व प्राचार्य सीताराम सिंह के आवास पर हुई। शोक सभा में शहर के जाने-माने वकील और विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र रहे एडवोकेट सुनील सिंह की असमायिक निधन पर शोक प्रकट किया गया। विद्यालय के पूर्व शिक्षकों एवं पूर्ववर्ती छात्रों ने इसे समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

पूर्व प्राचार्य सीताराम सिंह ने कहा कि सुनील का जाना समाज के लिए भारी क्षति है। उनकी कमी को जल्दी पूरा नहीं किया जा सकता है। सुनील ने अपने गुरुओं का हमेशा से मान रखा था और उनकी पूरी कोशिश होती थी कि वो नि:शुल्क सेवा उपलब्ध करा सकें।

इलाज के दौरान जख्मी आईटीबीपी जवान की मौत-आईटीबीपी के जवान शव लेकर पहुंचे गांव, दी सलामी

पूर्ववर्ती छात्र संघ के संयोजक अमरेन्द्र कुमार ने कहा कि सुनील सिंह का असमय जाना पूर्ववर्ती छात्र संघ के लिए एक अभिभावक का चला जाना जैसा है। वे व्यवस्ततताओं के बावजूद भी पूर्ववर्ती छात्रों के साथ हमेशा जुड़े रहते थे। उनकी मदद करते थे, साथ ही कुछ नया करने की प्रेरणा देते थे।

एसपी सुशील कुमार ने जारी किया आदेश-13 दारोगा व चार एएसआई को दी गयी नयी जिम्मेदारी

शोक सभा में दो मिनट का मौन रख कर दी गई श्रद्धांजलि

इस दौरान दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक सभा में पूर्व शिक्षक ब्रृज बिहारी सिंह, ननु बाबू झा, बीडी शर्मा के अलावे विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों में निलेश कुमार गुल्लू, विनोद कुमार, पंकज किरण, मनोरंजन कुमार, ब्रजेंद्र कुमार, डॉ. रोहित कुमार, निखिल कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, रितेश कुमार, मंटू सिंह, बब्लू सिंह, अभय विश्वास भट्ट, मनोज खेमानी, अजय कुमार, विकास कुमार पाल समेत कई पूर्ववर्ती छात्र मौजूद थे।

हत्या के बाद शव छोड़ घर से भाग निकले ससुराल वाले, धरपकड़ में जुटी पुलिस

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular