HomeNewsट्रेन की चपेट में आने से युवक का हाथ कटा- हालत गंभीर

ट्रेन की चपेट में आने से युवक का हाथ कटा- हालत गंभीर

  • आरा-सासाराम रेलखंड के चौराई हाल्ट के समीप सोमवार की दोपहर घटी घटना
  • इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल से पटना रेफर

आरा। आरा-सासाराम रेलखंड पर उदवन्तनगर थाना क्षेत्र के चौराई हाल्ट के समीप सोमवार की दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे में उसका एक हाथ कट गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे चिंताजनक स्थिति में पटना रेफर कर दिया।

jay kumar

चौराई हाल्ट – जख्मी इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल से पटना रेफर

जानकारी के अनुसार जख्मी उदवंतनगर थाना क्षेत्र के चौराई गांव निवासी नरेश सिंह का पुत्र धनंजय कुमार है। बताया जाता है कि आज दोपहर वह धान का बीज लेकर खेत में रोपनी के लिए जा रहा था। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे में उसका बाया हाथ कट गया है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया।

गोली से जख्मी युवक की चिकित्सक डॉ. विकास ने बचाई जान-ऑपरेशन कर निकाला गोली

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular