HomeNewsभोजपुर में युवक की गोली मारकर हत्या

भोजपुर में युवक की गोली मारकर हत्या

आरा। भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के कपूरडिहरा गांव में सोमवार की देर शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसे काफी करीब से दाहिने सीने, पीठ और दाहिने बांह में तीन गोली मारी गयी थी। इलाज के दौरान तरारी पीएचसी में उसने दम तोड दिया।

jay kumar

कपूरडिहरा गांव – घटना का कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस छानबीन में जुटी

  • तरारी थाना क्षेत्र के कपूरडिहरा गांव की घटना मामला
  • मृतक को काफी करीब से मारी गई तीन गोली
  • घटना के बाद आरोपित ने किया समर्पण, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद

घटना के बाद आरोपित ने थाने में समर्पण कर दिया पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त देसी पिस्टल बरामद कर लिया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक कपूरडिहरा गांव निवासी राम पुकार सिंह का पुत्र शशि भूषण सिंह है। जबकि आरोपित उसी गांव का पंकज सिंह है।

सूत्रों की माने तो मामला छेड़खानी के विवाद का बताया जा रहा है। वैसे पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। शव का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया जा रहा है।

गोली से जख्मी युवक की चिकित्सक डॉ. विकास ने बचाई जान-ऑपरेशन कर निकाला गोली

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular