HomeNewsअमरूद्ध तोड़ने के चक्कर में तालाब में गिरा युवक- चली गयी जान

अमरूद्ध तोड़ने के चक्कर में तालाब में गिरा युवक- चली गयी जान

अबुलाल के टोला – पेड़ से अमरूद्ध तोड़ रहा था युवक तभी पैर फिसला और तालाब में जा गिरा

आरा। भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के अबुलाल के टोला गांव में बुधवार की शाम अमरूद्ध तोड़ने के चक्कर में एक युवक तालाब में गिर पड़ा। हादसे में उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। मृत युवक आबूलाल के टोला निवासी हृदयानंद प्रसाद है।

शाहपुर कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत शिकायत

  • कृष्णागढ़ थाना के अबूलाल के टोला के समीप बुधवार की शाम की घटना
  • पेड़ से अमरूद्ध तोड़ रहा था युवक तभी पैर फिसला और तालाब में जा गिरा

सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल लाया गया। बताया जाता है कि युवक शाम को तालाब के किनारे स्थित पेड़ से अमरूद तोड़ रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर ग्रामीण पहुंचे और उसे बाहर निकाला गया। घटना के बाद उसके के घर में रोना-धोना मच गया है। वही हादसे के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular