HomeNewsविषैले सांप के डंसने से महिला की हालत बिगड़ी, रेफर

विषैले सांप के डंसने से महिला की हालत बिगड़ी, रेफर

आरा। भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव में शुक्रवार की देर रात विषैले सांप के डंसने से एक महिला की हालत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे चिंताजनक हालत में पटना रेफर कर दिया गया है।

jay kumar

तरारी थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव में शुक्रवार की देर रात घटी घटना

आरा में लॉकडाउन का उल्लघंन करने पर चार दुकानदार गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार उक्त महिला महादेवपुर गांव निवासी पिंटू पासवान की पत्नी लगनी देवी हैं। शुक्रवार की रात वह अपने घर में सो रही थी। इसी बीच उसे विषैले सांप ने डंस लिया। जिससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई।

परिजन उसे झाड़-फूंक के लिए गड़हनी थाना क्षेत्र के सहंगी गांव ले गए। हालांकि जब हालत में कोई सुधार नही हुआ, तो परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया।

केंद्रीय राज्य मंत्री आरके सिंह के दिशा निर्देश पर कोविड-19 महामारी के विरूद्ध मुहिम के तहत हुई व्यवस्था

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular