HomeNewsकार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ नपं की सरकार अनिश्चित कालीन धरने पर

कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ नपं की सरकार अनिश्चित कालीन धरने पर

कार्यपालक पदाधिकारी के विरुद्ध मुख्यपार्षद के नेतृत्व में धरना

आरा।शाहपुर नपं के कार्यपालक पदाधिकारी जुल्फेकार अली प्यामी मनमानी व दुर्व्यवहार पूर्ण आचरण के खिलाफ नपं की सरकार आज से अनिश्चित कालीन धरने पर बैठेगी। शाहपुर नपं के मुख्यपार्षद विजय कुमार सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बतलाया कि कार्यपालक पदाधिकारी के रवैये से नपं में विकास कार्य ठप है। इसलिए उन्हें यहां से हटाना अनिवार्य हो चुका है। पिछले एक वर्ष में एक भी विकास का कार्य नही हुआ है।

jay kumar

नगरपालिका अधिनियम के अंतर्गत बैठक कराने के लिए पत्र देने के बावजूद बैठक नही बुलाया जाना। इससे बड़ी मनमानी क्या हो सकती है। अनिश्चित कालीन धरने की सूचना नगर विकास व आवास विभाग के प्रधान सचिव व डीएम भोजपुर को भी दे दी है।

करोना के मरीजों के लिए मददगार होगा ऑक्सीजन बैंक-अरुण प्रकाश

मुख्यपार्षद, उपमुख्यपार्षद तथा सशक्त स्थायी समिति रहेगी धरने पर

उक्त धरना शाहपुर नपं भवन के मुख्य द्वार पर होगी जिसमें नपं के कुल 11 वार्ड पार्षदों में से 8 वार्ड पार्षद धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे। मुख्यपार्षद, उपमुख्यपार्षद तथा सशक्त स्थायी समिति के सदस्य या कहे नपं की सरकार अनिश्चित कालीन धरने पर रहेंगी।

गोलीबारी की सूचना पर पहुंची भोजपुर पुलिस पर फायरिंग, तीन गिरफ्तार

Bijay singh

Most Popular