HomeNewsआरा के अमर आदर्श मध्य विद्यालय के संस्थापक अमरनाथ श्रीवास्तव का निधन

आरा के अमर आदर्श मध्य विद्यालय के संस्थापक अमरनाथ श्रीवास्तव का निधन

Amar-nath-srivastava आरा। शहर के रामगढ़िया मुहल्ला निवासी व अमर आदर्श मध्य विद्यालय के संस्थापक अमरनाथ श्रीवास्तव का गुरुवार की सुबह असमायिक निधन हो गया। उन्होंने कोलकाता के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनो से बीमार चल रहे थे। कोलकाता के एमपी बिरला केंद्र में उनका नेत्र दान किया गया। उनके निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। जिले के कई लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

jay kumar
  • कोलकाता के निजी अस्पताल में गुरुवार की सुबह ली अंतिम सांस
  • शहर के रामगढ़िया मोहल्ला के रहने वाले थे अमरनाथ श्रीवास्तव
  • जिले में शोक की लहर, शोक संवेदनाओ का लगा तांता

देखें: – दो साल में इस गांव के दो बेटे व बेटियों ने यूपीएससी में अपनी सफलता का परचम लहाराया

अमरनाथ श्रीवास्तव आरा शहर के रामगढ़िया स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के संस्थापक थे। इसके अलावे उन्होंने रामगढ़िया स्थित पांडेय त्रिशूलधारी विलास धर्मशाला की स्थापना की। रामगढ़िया में ही उन्होंने मंदिर बनवाया था। वे जीवन पर्यंत सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे। निःस्वार्थ सेवा भाव, परोपकार और सरल सहज व्यक्तित्व ही उनका जीवन रहा। उनमें अहंकार नाम की कोई चीज नहीं थी।

उन्होंने अपनी 50वीं सालगिरह पर पत्नी बिंदा श्रीवास्तव के नाम से आरा लावारिस सेवा केंद्र को एक एंबुलेंस जरूरतमंद लोगो के सेवार्थ प्रदान किया था। वे अपने पीछे पुत्र संकटमोचन श्रीवास्तव (बासुकीनाथ), छलिया श्रीवास्तव (पशुपतिनाथ), पुत्री सीमा श्रीवास्तव एवं निभा श्रीवास्तव समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

करोना के मरीजों के लिए मददगार होगा ऑक्सीजन बैंक-अरुण प्रकाश

Amar-nath-srivastava- अमरनाथ श्रीवास्तव के निधन पर शोक, लोगो ने व्यक्त की संवेदना

लावारिस सेवा केंद्र के आजीवन सदस्य थे अमर मास्टर

आरा लावारिस सेवा केंद्र बिहार, आरा के आजीवन सदस्य व प्रखर दानदाता अमरनाथ श्रीवास्तव (मास्टर जी) का निधन कोलकाता में हो गया। उनके निधन पर सेवा केंद्र में एक शोक सभा आयोजित की गई।शोक सभा में पूर्व विधान पार्षद अध्यक्ष लालदास राय, लावारिस सेवा केंद्र आरा के अध्यक्ष के नेतृत्व में संपन्न हुआ वक्ताओं ने कहा कि उनके निधन से लावारिस सेवा केंद्र को अपूरणीय क्षति हुई है। ऐसे सदस्य व दानदाता का निकट भविष्य में मिलना मुश्किल है।

गोलीबारी की सूचना पर पहुंची भोजपुर पुलिस पर फायरिंग, तीन गिरफ्तार

लावारिस सेवा केंद्र परिवार उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है। इस दुख की घडी में परिवार के सदस्य हिम्मत को न हारे। स्व.अमरनाथ श्रीवास्तव आरा के रामगढिय़ा इलाके में मास्टर जी के नाम से चर्चित थे। उन्होंने सेवा केंद्र को एक एंबुलेंस भी दान दिया था और सेवा केंद्र कार्यालय परिसर में एक छोटा सा कमरा भी बनवा कर दान दिया था। शोक सभा में, डॉ.दिनेश प्रसाद सिन्हा, रविशंकर मिश्रा, जितेंद्र कुमार, रामेश्वर तिवारी, भास्कर कुमार, मालिक यादव, सुरेंद्र सिंह, राम बिहारी प्रसाद, राम नारायण पांडेय, त्रिलोकी सिंह आदि लोग शामिल हुए।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular