HomeNewsधरने पर बैठे थी वार्ड पार्षद, उधर,घर से बोरिंग का मोटर चोरी

धरने पर बैठे थी वार्ड पार्षद, उधर,घर से बोरिंग का मोटर चोरी

मुख्यपार्षद ने कहा चोरों को जल्द पकड़े पुलिस

आरा। शाहपुर: शाहपुर नपं के कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ अनिश्चत कालीन धरने पर बैठी वार्ड पार्षद के बोरिंग के दरवाजे को काटकर चोरों ने मोटर चुरा लिया।

शाहपुर नपं की वार्ड संख्या 8 की पार्षद आनंदी देवी ने बताया कि शनिवार की रात अपने पति जितेंद्र कुमार के साथ नपं के परिसर में मुख्यपार्षद के साथ धरने पर बैठी थी। रविवार की सुबह किसानों ने फोनकर सूचना दिया कि बोरिंग के मेनगेट का दरवाजा काटकर विधुत चालित मोटर चोरों ने चुरा लिया है।

पार्षद ने कहा कि शायद चोरी करने वालो पता था कि ये लोग धरना प्रदर्शन में है। इस संबंध में अज्ञात चोरों पर मोटर चोरी करने को लेकर थाना में आवेदन दिया जा रहा है। नपं के मुख्यपार्षद विजय सिंह ने चोरों को पकड़ने व मोटर को जल्द बरामद करने की मांग की है।

अग्निपथ पर “तेजस्वी जी” के पीछे पीछे राजद एवं बिहार चल पड़ा है-हीरा ओझा

रिया चक्रवर्ती छोटी मछली है, बड़ी मछलियों को बचाया जा रहा हैः पप्पू यादव

- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular