Homeफिल्मSushant Singh Rajputरिया चक्रवर्ती छोटी मछली है, बड़ी मछलियों को बचाया जा रहा हैः...

रिया चक्रवर्ती छोटी मछली है, बड़ी मछलियों को बचाया जा रहा हैः पप्पू यादव

जो अफसर सृजन घोटाला, नारुणा बलात्कार और ब्रम्हेश्वर मुखिया हत्याकांड में फेल हुआ, उसे सुशांत केस में क्यों लगाया गया?

आरा। बिहार के रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में CBI ने केस दर्ज कर लिया है। सीबीआई इस केस की जांच में जुट गई है। सुशांत केस में सबसे पहले सीबीआई जांच की मांग करने वाले जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव अब सीबीआई अफसर की भूमिका पर ही सवाल खड़ा करने लगे हैं।

कहाः फेलियोर सीबीआई अफसर को लगाया गया है जांच में

पप्पू यादव ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की लाश पर राजनीति का विचित्र नाटक किया जा रहा है। उनका मानना है कि एक फेलियर अफसर को इस केस में जांच के लिए लगाया गया है। वे शुक्रवार को आरा परीसदन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बोल रहे थे। पप्पू यादव ने कहा कि ‘रिया चक्रवर्ती एक मर्डरर है, इसमें कोई बहस नहीं है। इस केस में सिर्फ अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ही नहीं है।सुशांत की मौत के पीछे कई पार्टियों के नेता भी शामिल हैं। इसके अलावे अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोग भी इस हत्याकांड के पीछे हैं। सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के पीछे किसका हाथ है। इसकी भी अच्छे तरीके से जांच होनी चाहिए। इस केस में रिया चक्रवर्ती को केंद्रित किया जा रहा है। जबकि सुशांत की मौत के पीछे कई बड़ी मछलियां हैं।

रिया चक्रवर्ती छोटी मछली है, बड़ी मछलियों को बचाया जा रहा हैः पप्पू यादव

सुशांत की हत्या के पीछे कई पार्टियों के नेता और अंडरवर्ल्ड के लोग भी शामिल हैं

पप्पू यादव ने कहा कि ‘मैं बॉलीवुड इंडस्ट्री में गैंग से आजादी चाहता हूं।बॉलीवुड इंडस्ट्री में सभी दलों के नेताओं की भागीदारी है। इसमे अंडरवर्ल्ड के लोगों की मिलीभगत है, सब लोग शामिल हैं। महाराष्ट्र सरकार ने इस केस को समाप्त कर दिया।बहुत पहले ही इस केस को सीबीआई को देने की जरूरत थी। वही बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय की बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि डीजीपी को तो बिहार के लोगों को न्याय दिलाना चाहिए। माफियाओं और अपराधियों नाक में दम कर रखा है।

पप्पू यादव ने कहा कि सुशांत की मौत के बाद ही लगातार इस केस की जांच सीबीआई द्वारा कराने की मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि डेढ़ महीने तक सरकार कहां थी। क्या सबूत मिटाने की कोशिश की गई? सुशांत सिंह राजपूत के हत्यारों को बचाने की कोशिश की जा रही है। पप्पू यादव ने कहा कि जिस सीबीआई अफसर को इस केस में जांच का जिम्मा सौंपा गया है, उस पर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि इसी अफसर को भागलपुर सृजन घोटाला, मुजफ्फरपुर नारुणा केस और आरा के ब्रम्हेश्वर मुखिया हत्याकांड का जिम्मा सौंपा गया था। लेकिन इन सभी मामलों में आज तक कोई खुलासा नहीं हो पाया।

उन्होंने कहा कि पटना हाईकोर्ट के जज की मॉनिटरिंग में इस केस की जांच होनी चाहिए। इतना ही नहीं तीन महीने के भीतर हत्यारों को सलाखों के पीछे डालना चाहिए।

कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ नपं की सरकार अनिश्चित कालीन धरने पर

बाढ़ त्रासदी में एक भी केंद्रीय टीम को भारत सरकार ने बिहार नहीं भेजा, अब तक नही घोषित हुआ आपदा क्षेत्र

बिहार में बाढ़ की भयावह स्थिति को लेकर भी पप्पू यादव ने राज्य और केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में 65 लाख लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं।लेकिन डबल इंजन की सरकार इन्हें अनदेखी कर रही है। बाढ़ की इतनी बड़ी त्रासदी के बावजूद भी एक भी केंद्रीय टीम को भारत सरकार ने बिहार नहीं भेजा। इतना ही नहीं इसे अब तक आपदा क्षेत्र भी घोषित नहीं किया गया। इस डबल इंजन की सरकार को तत्काल इस्तीफा दे देनी चाहिए। इनलोगों ने उत्तर बिहार को बाढ़ से बर्बाद कर दिया है।

क्या कोरोना एंटी बीजेपी वायरस है? एक के बाद एक बीजेपी नेताओं को पकड़ रहा है

यही दूसरी ओर कोरोना को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि ‘क्या करोना एंटी बीजेपी वायरस है ? एक के बाद एक बीजेपी नेताओं को पकड़ रहा है। गृह मंत्री अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान संत जैसे कई नेता इसकी चपेट में आ चुके हैं। पप्पू यादव ने कहा कि वह कई दिनों से लगातार घूम रहे हैं।बाढ़ में फंसे लोगों की मदद कर रहे हैं। लोगों तक भोजन-पानी पहुंचा रहे हैं, लेकिन आज तक उनको कोरोना नहीं हुआ।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular