Homeराजनीतमनोज सिन्हा के जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल बनने पर बधाई

मनोज सिन्हा के जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल बनने पर बधाई

लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय ने दी बधाई

आरा। पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली। इसके बाद उनको बधाई देने वालो का तांता लगा रहा। लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय सहित अन्य लोगों ने मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर जैसे संवेदनशील केन्द्र शासित प्रदेश का उपराज्यपाल मनोनीत होने पर बधाई दी, साथ ही साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह को भी बधाई दी है।

कार्यपालक पदाधिकारी के रवैये से परेशान शाहपुर के मुख्य पार्षद धरने पर बैठे

कहाः मनोज सिन्हा के उप राज्यपाल बनने से भोजपुरी भाषी क्षेत्र के लोगों का बढा मान-सम्मान

अपने बधाई संदेश में श्री पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुशल नेतृत्व और व्यक्तित्व के धनी मनोज सिन्हा पर विश्वास कर भोजपुरी भाषी क्षेत्र के लोगों का मान-सम्मान बढ़ाया है। यह भोजपुरी भाषी क्षेत्र के लोगों के लिए गौरव की बात है। श्री पांडेय ने कहा कि मनोज सिन्हा ने जिस तरह रेल और संचार मंत्रालय को बखूबी संम्भालकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। उस अनुभव का लाभ जम्मू कश्मीर से आतंकवाद को समाप्त करने और विकास की गति को तेज करने में मिलेगा।

अपने बधाई संदेश में समाजसेवी नीलेश्वर उपाध्याय ने कहा कि सभी को साथ लेकर चलने वाले मनोज सिन्हा बोलने में कम काम करने में ज्यादा विश्वास करते हैं। उनके नेतृत्व में जम्मू कश्मीर विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

रिया चक्रवर्ती छोटी मछली है, बड़ी मछलियों को बचाया जा रहा हैः पप्पू यादव

श्री सिन्हा को बधाई देने वालो में शशिभूषण चौधरी, पप्पू चौबे, मंटू पांडेय, सुनय कुमार परमार, शिवजी सिंह, शशिकांत त्रिपाठी, सुशील मौआर, राहुल रणवीर, अशोक राय, मनोज राय, कमलेश पांडेय, टिंकू सिंह, अमृत कुमार, मिथलेश राय , सोनू कुमार, सोनू ब्यास, अरविंद कुमार, अभिषेक कुमार , शौर्य, प्रमोद कुमार राय, विजय चौधरी, अंकित कुमार , कमलेश सिंह, कमलेश पटेल , उपेन्द्र चौधरी, मनोज चौधरी आदि हैं।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular