HomeNewsकार्यपालक पदाधिकारी के रवैये से परेशान शाहपुर के मुख्य पार्षद धरने पर...

कार्यपालक पदाधिकारी के रवैये से परेशान शाहपुर के मुख्य पार्षद धरने पर बैठे

शाहपुर के न्यूज – आरा। शाहपुर नपं के कार्यपालक पदाधिकारी जुल्फेकार अली प्यामी मनमानी व दुर्व्यवहार पूर्ण आचरण के खिलाफ नपं के मुख्य पार्षद के नेतृत्व में अन्य पार्षद अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गये। शाहपुर नपं के मुख्यपार्षद विजय कुमार सिंह ने कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी के रवैये से नपं में विकास कार्य ठप है। इसलिए उन्हें यहां से हटाना अनिवार्य हो चुका है। पिछले एक वर्ष में एक भी विकास का कार्य नही हुआ है। बैठक कराने के लिए पत्र देने के बावजूद इनके द्वारा बैठक नही बुलाया जाता है। इससे बड़ी मनमानी क्या हो सकती है। लोकतंत्र में इससे बड़ा दुर्भाग्य नही हो सकता है कि मुख्यपार्षद को कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ धरना पर बैठना पड़े। उक्त बातें शाहपुर नपं के मुख्यपार्षद विजय सिंह ने कही।

शाहपुर के न्यूज – मुख्यपार्षद के नेतृत्व में नपं प्रांगण में धरना-प्रदर्शन का प्रथम दिन

मुख्यपार्षद, उपमुख्यपार्षद व सशक्त स्थायी समिति सहित अन्य पार्षद धरने पर बैठे

देखें: – दो साल में इस गांव के दो बेटे व बेटियों ने यूपीएससी में अपनी सफलता का परचम लहाराया

मुख्यपार्षद ने कहा कि पानी अब सर से ऊपर हो चुका है। पिछले एक वर्ष के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी के मनमानी के कारण विकास कार्य पूरी तरह से ठप है। सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। बिना अनुमति के वितीय भुगतान व बैठक के लिए पत्र देने के बावजूद बैठक नही बुलाया जाना बानगी मात्र है। ऐसे में हमारी मुख्य मांग है कि कार्यपालक पदाधिकारी के हटाये बिना अब शाहपुर का विकास संभव नहीं है।

शाहपुर नपं के वार्ड पार्षदों ने नपं के प्रांगण में कार्यपालक पदाधिकारी जुल्फेकार अली प्यामी के मनमानी के खिलाफ अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व नपं के मुख्यपार्षद विजय सिंह ने नेतृत्व मे प्रारंभ हुआ। धरना प्रदर्शन के दौरान वार्ड पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी के विरुद्ध नारे लगाए गए।

आरा के अमर आदर्श मध्य विद्यालय के संस्थापक अमरनाथ श्रीवास्तव का निधन

प्रदर्शन में उपस्थित वार्ड पार्षद व जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उपमुख्यपार्षद रमेश राम ने कहा कि यहां सरकार धरने पर है। इसका मतलब अधिकारी निरंकुश है। संबोधित करने वाले अन्य प्रतिनिधियों में पूर्व उपमुख्यपार्षद मो. मुख्तार शाह, उपप्रमुख संतोष पासवान, वार्ड पार्षद धर्मपाल पासवान, विवेक कुमार, वसंती देवी, राकेश त्रिपाठी, जितेंद कुमार, शिवप्रसन्न यादव, विजय पांडे, चंदन पांडे, शशिकांत शर्मा, मनजी पांडे, अंकित पांडे, गोनू पांडे, ललन पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि व समाजसेवी शामिल हुए।

कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ नपं की सरकार अनिश्चित कालीन धरने पर

- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular