HomeNewsयुवक ने खुदकुशी करने का किया प्रयास, हालत गंभीर

युवक ने खुदकुशी करने का किया प्रयास, हालत गंभीर

आरा जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के नरगदा गांव में सोमवार की सुबह एक युवक द्वारा खुदकुशी का प्रयास किया गया। युवक गले में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश कर रहा था। तभी घरवालों की नजर पड़ गयी। उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

युवक नरगदा गांव निवासी अमरेन्द्र पासवान है। हालांकि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह उसके घर के सभी लोग अपने अपने काम में व्यस्त थे। उसी बीच उक्त युवक ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास करने लगा। तभी परिजनों ने उसे देख लिया।उसके बाद उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया।

भारतीय क्रिकेट की दीवार राहुल शरद द्रविड़

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular