HomeNewsभोजपुर में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, सनसनी

भोजपुर में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या, सनसनी

आरा: भोजपुर जिले के तीयर थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव में एक अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है।

तीयर थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव में मंगलवार की रात घटी घटना

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

जानकारी के अनुसार मृतक यादवपुर गांव निवासी 50 वर्षीय पुत्र रहरी मुसहर है। मृतक के छोटे भाई ने बताया कि मंगलवार की दोपहर गांव में शराब को लेकर पुलिस द्वारा छापेमारी की गई थी। जिसमे छापेमारी के दौरान दारोगा मुसहर, बदरू मुसहर एवं रामबाबू मुसहर के घर पर शराब बरामद भी हुआ था।

जब पुलिस छापेमारी के बाद वापस लौट गई। इसके बाद रामबाबू मुसहर द्वारा मेरे घर में पुलिस से किसने छापेमारी करवाई कह कर गांव में खड़ा होकर सभी गांव वालों को गाली-गलौज किया जा रहा था।जिसे सुनकर मृतक रहरी मुसहर ने इसका विरोध किया जा रहा था।

इलाज के दौरान गांव के ही निजी क्लीनिक में तोड़ा दम

इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। देखते ही देखते बात बहुत बढ़ गई। जिसके बाद रामबाबू मुसहर ने धारदार हथियार से मृतक रहरी मुसहर पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।इसके बाद उसे परिजन इलाज के लिए गांव के ही निजी क्लीनिक पर ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

डीएम के संदेश लेकर पहुंचे एसडीएम ने आंदोलन के नेतृत्वकर्ता मुख्यपार्षद से की बात

शाहपुर के बरिसवन में घर में घुसकर फायरिंग

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular