HomeNewsशाहपुर के बरिसवन में घर में घुसकर फायरिंग

शाहपुर के बरिसवन में घर में घुसकर फायरिंग


शाहपुर। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बरिसवन गांव में सोमवार की देर रात एक घर मे जबरदस्ती घुसकर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। हालांकि इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फायरिंग का आरोप गांव के ही दो सगे भाइयों पर लगा है। दोनो पर घर मे रखे कपडे एवं गहने से भरा अटैची लेकर भागने का आरोप लगाया जा रहा है।

jay kumar


गृहस्वामिनी ने थाने में आवेदन देकर दर्ज कराई प्राथमिकी


गांव के ही सगे भाइयों पर लगा फायरिंग का आरोप

इस संबंध मे गृहस्वामिनी पिंकू तिवारी की पत्नी सरोज देवी ने गांव के ही शंकर तिवारी व विकास तिवारी पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। गृहस्वामिनी के द्वारा जांच में गए एएसआई शमीम अहमद को तीन खोखे भी दिए।

शाहपुर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि महिला द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के लिए जो आवेदन दिया गया है। उसके अनुसार दोनो भाई ने सोमवार की रात करीब 10 बजे अचानक राइफल व बंदूक के साथ घर मे घुसे और तीन फायर कर दिया। जिससे इस अप्रत्याशित घटना से हमलोग काफी दहशत में है।

शाहपुर नगर पंचायत में मुख्यपार्षद के नेतृत्व में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में शाहपुर प्रखंड के मुखिया,प्रमुख व किसान संघ भी शामिल हो गया।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular