Homeस्वास्थ्यcovid-19भोजपुर से बडी खबरः कोरोना के 54 पॉजिटिव मरीज मिले

भोजपुर से बडी खबरः कोरोना के 54 पॉजिटिव मरीज मिले

आरा: भोजपुर जिले में मंगलवार की शाम कोरोना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई। जिले में कोरोना के 54 पॉजिटिव मरीज मिले। जांच के क्रम में सभी का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। पॉजिटिव लोगों को होम आइसोलेशन तथा आइसोलेशन सह केयर सेंटर में भेजा जा रहा है। बता दें कि मंगलवार को जिले के विभिन्न जगहों पर कोरोना के लेकर रैपिड एंटीजन टेस्ट हुआ। इस दौरान कुल 2682 लोगों का टेस्ट लिया गया। जांच के क्रम में 54 लोग पॉजिटिव पाए गए।

2682 का हुआ रैपिड टेस्ट, 54 लोग पाए गए पॉजिटिव

बता दें कि विगत शुक्रवार एवं शनिवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में 80 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।इसके बाद रविवार की शाम भोजपुर जिले में कोरोना के 67 पॉजिटिव मरीज मिले थे। सभी पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन व आइसोलेशन सह केयर सेंटर में भेजा जा रहा है।

भारतीय क्रिकेट की दीवार राहुल शरद द्रविड़

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular