HomeNewsजमीनी विवाद को लेकर चचेरे भैसूर ने भावह को पीटा

जमीनी विवाद को लेकर चचेरे भैसूर ने भावह को पीटा

आरा: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में मंगलवार की शाम जमीनी विवाद को लेकर चचेरे भैसूर ने अपनी भावह की जमकर पिटाई कर दी। इससे वह जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मी महिला खजुरिया गांव निवासी हरि कृष्णा सिंह की 40 वर्षीया पत्नी रामावती देवी है। वह वर्तमान में बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया बाजार में अपना मकान बनाकर रहती है।

jay kumar

जख्मी का सदर अस्पताल में कराया गया इलाज

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में मंगलवार की शाम घटी घटना

जख्मी रामावती देवी ने बताया कि जमीन को लेकर कुछ दिनों से चचेरे भैसूर से विवाद चला आ रहा था। मंगलवार को जब वह जन्माष्टमी त्योहार को लेकर पूजा-पाठ करने के लिए अपने गांव खजुरिया आई हुई थी। शाम में वह पूजा कर रही थी। उसी बीच चचेरे भैसूर कुछ अन्य लोगो के साथ वहां आ धमके। इसके बाद जमीन के विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया, तब जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान जख्मी रामावती देवी को गंभीर अंदरूनी चोटें आई।

भारतीय क्रिकेट की दीवार राहुल शरद द्रविड़

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular