HomeNewsबदमाशों ने जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के भाई को दिनदहाड़े मारी...

बदमाशों ने जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के भाई को दिनदहाड़े मारी गोली

आरा-बक्सर मेन रोड पर शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के समीप मंगलवार को घात लगाकर बैठे बदमाशो ने जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के भाई को गोली मार दी। जख्मी को दाहिने जांघ में गोली लगी है। जो आरपार हो गई है।

  • जख्मी का आरा शहर के निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
  • शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी सहजादी मंदिर के समीप घटी घटना
  • घटना का कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

बदमाशों की संख्या आठ बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया है। जहां चिकित्सक डॉ. विकास सिंह जख्मी का इलाज कर रहे हैं। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार जख्मी युवक बिलौटी गांव का नीरज त्रिपाठी उर्फ विक्की त्रिपाठी बताया जा रहा है। जख्मी युवक के बड़े भाई जदयू शाहपुर के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के अनुसार मंगलवार की शाम करीब 4 बजे बिलौटी गांव स्थित सहजादी माता मंदिर के समीप घटना घटी। घटना को अंजाम देने वाले बदमाश आठ की संख्या में थे।

भोजपुर एसपी सुशील कुमार ने बताया कि मामला आपसी ग्रामीण विवाद का है। पुलिस आरोपितो की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।

भारतीय क्रिकेट की दीवार राहुल शरद द्रविड़

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular