HomeNewsईओ ने लोकतांत्रिक मूल्यों की धज्जियां उड़ाई- मुख्यपार्षद

ईओ ने लोकतांत्रिक मूल्यों की धज्जियां उड़ाई- मुख्यपार्षद

धरना के पांचवे दिन झमाझम बारिश में भी डटे रहे नपं के आंदोलनकारी

शाहपुर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ धरने पर बैठे शाहपुर के मुख्यपार्षद,वार्ड पार्षदों ने पांचवें दिन भी रिमझिम बारिश की फुहारों के बीच अपने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रखा। झमाझम बारिश में भीगते हुए भी नगर पंचायत के आंदोलन करने वाले जनप्रतिनिधियों को जिले के जिला परिषद सदस्य समाजसेवियों एवं पंचायत के प्रतिनिधियों का भी आप समर्थन मिलने लगा।

ईओ के खिलाफ धरना कर रहे धरनार्थियों से मिले एसडीपीओ जगदीशपुर

नपं के मुख्यपार्षद विजय सिंह व आंदोलनकारियो से पांचवे दिन एसडीपीओ जगदीशपुर श्याम किशोर रंजन पहुंचे। बातचीत के बाद उन्होंने कहा कि उनकी मांगों से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जायेगा। साथ कार्यपालक पदाधिकारी पर संवेदक द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज प्राथमिकी पर करवाई की जायेगी।

वही नपं का आंदोलन का रुख व्यापक होते जा रहा है। धीरे-धीरे कई संगठनों से जुड़े समाजसेवी एवं जिप सदस्य अशोक राम ने कहा कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है। निरंकुश व भ्रष्टाचार में लिप्त कार्यपालक पदाधिकारी को आलाधिकारियों द्वारा बचाया जा रहा है।

समाजसेवी राजेंद्र पांडे, राजेश मिश्र तथा कालिका सिंह ने कहा कि सरकार स्वायत्त शासन वाली नपं में कार्यपालक पदाधिकारी को विकास के लिए भेजी है कि जनप्रतिनिधियों से लड़ाई के लिए।

मुखिया संघ के अध्यक्ष शंकर तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के प्रति चुने हुए प्रतिनिधि जिम्मेदार होते है नौकरी करने वाले नही।

धरना प्रदर्शन में उपमुख्यपार्षद रमेश राम, प्रखंड प्रमुख के प्रतिनिधि सुनील साह, उपप्रमुख संतोष पासवान, कांग्रेस अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, राजेडी अध्यक्ष शिवप्रसन्न यादव, वार्ड पार्षद मो.मुख्तार शाह, धर्मपाल पासवान, विवेक कुमार शामिल रहे।

बदमाशों ने जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के भाई को दिनदहाड़े मारी गोली

शाहपुर के बरिसवन में घर में घुसकर फायरिंग

- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular