HomeNewsधरने पर बैठे शाहपुर मुख्यपार्षद को मिला मुखिया,प्रमुख व किसान संघ का...

धरने पर बैठे शाहपुर मुख्यपार्षद को मिला मुखिया,प्रमुख व किसान संघ का साथ

नगर के विकास कार्यो को ठप करने का अपराध किया है कार्यपालक पदाधिकारी ने- मुखिया संघ

भोजपुर: शाहपुर नगर पंचायत में मुख्यपार्षद के नेतृत्व में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में शाहपुर प्रखंड के मुखिया,प्रमुख व किसान संघ भी शामिल हो गया। मुखिया संघ के अध्यक्ष शंकर तिवारी ने कहा कि ये तो हद हो गयी कि नगरपालिका अधिनियम के विरुद्ध शाहपुर नगर पंचायत का कार्यपालक पदाधिकारी मनमानी तरीके कार्य करने लगा। नगर के बोर्ड सशक्त स्थियी समिति के बैगर अनुसंशा के वितीय भुगतान करनेवाले ऐसे पदाधिकारी पर नगरपालिका अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करा देना चाहिए। नगरपालिका अधिनियम ने स्पष्ट रूप से वर्णित है कि मासिक बैठक व अन्य जरूरी बैठक मुख्यपार्ष के द्वारा बुलाई जाएगी जिसकी सूचना कार्यपालक पदाधिकारी तय समयानुसार सभी पार्षदों तक पहुचाने व बैठक में ली गयी निर्णय के प्रति कार्यपालक पदाधिकारी जिम्मेदारी से कार्य करेंगे। बावजूद मुख्यपार्षद के पत्र को अनदेखा कर बोर्ड की बैठक नही बुलाना नगर के विकास कार्यो को ठप करने का अपराध साफ दिखाई देता है। मुखिया शंकर तिवारी ने आगे कहा कि शाहपुर के मुख्यपार्षद ने कार्यपालक पदाधिकारी के विरुद्ध जो मोर्चा खोला है वो संविधान प्रदत लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए है।

संविधान प्रदत कानून के विरुद्ध ऐसे पदाधिकारी को एक मिनट भी पद पर बने रहने का अधिकार नही है- उपप्रमुख

वही प्रखंड उपप्रमुख संतोष पासवान ने कहा कि शहरी निकाय के नियमावली से इतर काम करनेवाले ऐसे पदाधिकारी को एक मिनट भी पद पर बने रहने का अधिकार नही है ये तो सरासर संविधान का अवमानना है।

कार्यपालक पदाधिकारी की हरकत ने एक बड़ी आबादी को मुश्किल में डाल दिया- आत्मा अध्यक्ष

शाहपुर प्रखंड आत्मा अध्यक्ष धनेश्वर राय ने कहा कि कोरोना काल मे जहा अन्य पदाधिकारी जन सेवा के कार्यो में मजबूती से लगे हए है वही शाहपुर नगर के कार्यपालक पदाधिकारी की हरकत ने एक बड़ी आबादी को मुश्किल में डाल दिया। वर्तमान हालात के दोषी ऐसे पदाधिकारी को बर्खास्त कर जेल भेज देना चाहिए।

वही अनिश्चितकालीन धरना के चौथे दिन अन्य जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों सहित उपमुख्यपार्षद रमेश राम,पूर्व उपमुख्यपार्षद मो. मुख्तार साह, वार्ड पार्षद धर्मपाल पासवान,आनंदी देवी,विवेक कुमार,वसंती देवी, सरपंच राजेश कुमार,कांग्रेस अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, शशिकांत शर्मा,गोनू पांडेय, संतोष पांडे उर्फ मंजी पांडेय, सहित कई जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular