HomeNewsदीवार गिरने से दबकर मजदूर की मौत, दूसरा जख्मी

दीवार गिरने से दबकर मजदूर की मौत, दूसरा जख्मी

इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम

जख्मी मजदूर इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

संदेश थाना क्षेत्र के बिछिआंव गांव में सोमवार की दोपहर घटी घटना

आरा। भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के बिछिआंव गांव में सोमवार की दोपहर दीवार गिरने से मलबे के नीचे दब कर एक मजदूर की मौत हो गई। सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

जख्मी मजदूर इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर

दीवार गिरने से हादसे में एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है।जानकारी के अनुसार मृतक बिछिआंव गांव निवासी उमेश राम का 28 वर्षीय पुत्र पिंटू राम है। जबकि जख्मी उसी गांव के निवासी मोहन राम का 30 वर्षीय पुत्र सुभाष राम है। मृतक व घायल पेशे से मजदूर है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular