HomeNewsआरा : दो बाइक की सीधी भिड़ंत में बालक जख्मी

आरा : दो बाइक की सीधी भिड़ंत में बालक जख्मी

आरा: भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव में सोमवार की दोपहर दो बाइक की सीधी भिड़ंत में एक बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है।

jay kumar

IPS हरकिशोर राय भोजपुर के नए एसपी बनाए गए

कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव में सोमवार की दोपहर घटी घटना

जख्मी बालक इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर

जानकारी के अनुसार जख्मी बालक गुंडी गांव निवासी हरेंद्र प्रसाद का 14 वर्षीय पुत्र निखिल कुमार है। जख्मी के परिजन ने बताया कि वह आज दोपहर अपने खेत में घूमने गया था जब वह गांव के ही एक युवक के साथ बाइक पर बैठकर वापस घर आ रहा था।

उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई।जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया।

कार सवार चांदी तस्करों को छोड़ने के आरोप में धिरे दोनों जमादार सस्पेंड

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular