HomeNewsARA:पूर्व के झगड़े के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर...

ARA:पूर्व के झगड़े के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, दो जख्मी

आरा (ARA) शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बिंद टोली मोहल्ले में पूर्व के झगड़े के विवाद में दो युवकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों जख्मी हो गये, जिनका इलाज सदर अस्पताल (ARA) में कराया गया।

भोजपुर के नये एसपी हर किशोर राय से मिले कैट के पदाधिकारी,किया स्वागत

एसपी ने ARA आरा जिले के सभी बड़े शराब माफियों को गिरफ्तार करने का निर्देश जारी कर दिया

घायलो में (ARA) टाउन थाना क्षेत्र के बिंद टोली निवासी विशाल कुमार व मारुति नगर निवासी दुर्गेश कुमार है। जख्मी विशाल कुमार ने बताया कि 4 माह पूर्व मामूली विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। सुबह वह मोहल्ले में सामान खरीदने जा रहा था तभी उसके साथ मारपीट की गई।

वहीं दुर्गेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने विशाल से 700 रुपये में एक पुराना पंखा खरीदा था। अब विशाल एक हजार रुपये मांगने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। उसके बाद दोनों आपस में मारपीट शुरू कर दी। इसमे दोनों जख्मी हो गये।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular