Homeबिहारआरा भोजपुरचाय दुकानदार को गोली मारने में नामजद प्राथमिकी, एक गिरफ्तार

चाय दुकानदार को गोली मारने में नामजद प्राथमिकी, एक गिरफ्तार

Ara tea:आरा। शहर के मौलाबाग निवासी चाय दुकानदार को गोली व चाकू मारने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है। जख्मी दुकानदार के फर्दबयान पर पांच लोगों के खिलाफ केस किया गया है। सभी आरोपित मौलाबाग के ही रहने वाले बताये जा रहे हैं। पुलिस ने एक आरोपित पुष्पेंद्र उर्फ बडे को गिरफ्तार कर लिया।

Ara tea – आरा नवादा थाना व डीआईयू की टीम अन्य आरोपितों की धरपकड़  में जुटी 

अब पुलिस अन्य आरोपितों की धरपकड़ में जुट गयी है। इसे लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। हालांकि आरोपित फरार हो गये हैं। वहीं इस घटना को एसपी ने काफी गंभीरता से लिया है। उनके निर्देश पर आरा नवादा थाना के साथ डीआईयू टीम भी धरपकड़ में लगी है।

शनिवार को केजी रोड स्थित एक लॉज में मारी गयी थी गोली

आरा शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण इलाकों तक चला अभियान, दर्जनों भट्ठियों को भी पुलिस ने तोड़ा

बता दें कि शहर के नवादा थाना क्षेत्र के केजी रोड स्थित लॉज में शनिवार को चाय दुकानदार को गोली व चाकू मार दिया। जख्मी मौलाबाग निवासी भोला प्रसाद का पुत्र शशि उर्फ भुअर है। उसकी पकड़ी रोड स्थित डा.ईसा के बगल में चाय की दुकान है। सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल से दो गोली व एक बुलेट बरामद किया था। 

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular