HomeNewsआरा के मौलाबाग निवासी साहिल को अपराधियों ने गोली मारी

आरा के मौलाबाग निवासी साहिल को अपराधियों ने गोली मारी

Sahil Maulabag – आरा शहर के दक्षिणी रमना रोड की घटना

आरा शहर के दक्षिणी रमना रोड स्थित रेडक्रॉस भवन के समीप बुधवार की दोपहर हथियारबंद अपराधियों ने मौलाबाग (Sahil Maulabag) निवासी एक युवक को गोली मार दी। जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इसको लेकर लोगों में अफरा-तफरी मची रही। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकले।

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुटी

घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। इधर, सूचना पाकर सदर एसडीपीओ पंकज कुमार रावत, नवादा थाना के दारोगा मनोज कुमार सदर अस्पताल पहूंचे हुए हैं।

चिकित्सक डाॅ. केएन सिन्हा ने जख्मी का इलाज किया,हालत स्थिर

जानकारी के अनुसार जख्मी शहर के मौलाबाग निवासी मो. असफाक सिद्विकी का 25 वर्षीय पुत्र (Sahil Maulabag) साहिल सिद्विकी उर्फ गुलकी है। जख्मी को दो गोली दाहिने चुतड में लगा है। जबकि एक गोली जख्मी के दाहिने हाथ में केहुनी के उपर लगा है। जो आर-पार हो जाएगा। सदर अस्पताल के चिकित्सक डाॅ. केएन सिन्हा ने जख्मी का इलाज किया। उन्होंने बताया कि जख्मी की हालत स्थिर है।

विधानसभा चुनाव के लिए दो माह के भीतर रिटायरमेंट की घोषणा,आखिर खबर सही साबित हुई

अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन वेबीनार में मशहूर कथक नर्तक गुरु बक्शी विकास (Bakshi vikash) ने आठ रसों पर आधारित रचनाओं को प्रस्तुत किया

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular