Homeराजनीतदो चुनाव हार के बाद 1985 में विधायक बने नीतीश कुमार

दो चुनाव हार के बाद 1985 में विधायक बने नीतीश कुमार

Nitish Kumar को पहले के दोनों चुनाव में निर्दलीय ने किया था पराजित

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) नालंदा के हरनौत सीट से अपने पहले के दो चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार से पराजित हो गए थे। छात्र राजनीति के उपज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेपी आंदोलन के बाद जब 1977 में विधानसभा चुनाव हुए तो जनता पार्टी के टिकट पर हरनौत सीट से चुनाव लड़ रहे नीतीश कुमार को निर्दलीय भोला प्रसाद सिंह ने चुनाव में पराजित कर दिया था। दूसरी बार 1980 में जब मध्याविधि चुनाव हुए तो फिर एक बार नीतीश कुमार को जनता पार्टी सेकुलर के टिकट पर उम्मीदवार बनाया गया। और इस बार निर्दलीय अरुण कुमार सिंह ने नीतीश कुमार को पराजित कर दिया।

jay kumar

दो बार निर्दलीय से हारने के बाद 1985 में लोकदल ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को उम्मीदवार बनाया और इस बार नीतीश कुमार को जीत मिली। इसके बाद नीतीश कुमार आगे बढ़े तो बढ़ते चले गए। 1989 के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार बाढ़ संसदीय सीट से कांग्रेस के चर्चित उम्मीदवार रामलखन सिंह यादव को पराजित कर संसद निर्वाचित हुए। लगातार 15 वर्ष तक मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार बिहार में एक बार फिर जीत के रिकार्ड बनाने हेतु बिहार विधानसभा के चुनावी मैदान में प्रयासरत है।

भोजपुर जिले के ख्वासपुर ओपी पुलिस की टीम ने दस लाख रूपए नकदी बरामद किया

चार सौ साल के इतिहास में पहली बार आरा में नहीं होगा रावण का वध ना होगी भगवान राम की लीला

लड़के का जन्मदिन मनाने मायके जा रही पंचायत समिति सदस्या की आरा सड़क हादसे में मौत

शादी समारोह से लौटते समय सोनवर्षा गांव के समीप अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर विशेश्वर ओझा की हत्या कर दी थी

शोभा देवी के पुत्र राकेश ओझा ने कहा है कि कुछ लोग उनके माता के नामांकन व जनता के व्यापक समर्थन से बौखला गए है।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular