HomeNewsमोबाइल पर काॅल कर घर से बुलाया और ठोक दी गोली

मोबाइल पर काॅल कर घर से बुलाया और ठोक दी गोली

Ugna jagdishpur – घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम

Ugna jagdishpur आरा। भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के उगना गांव में सोमवार की रात हथियारबंद लोगो ने एक युवक को घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी। सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हत्या की इस वारदात के बाद गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार मृतक उगना गांव निवासी 32 वर्षीय जय प्रकाश पासवान है। वह गांव पर ही रह कर खेती गृहस्थी करता था। मृतक के परिजन ने बताया कि वे गांव के ही एक लड़के का तिलक समारोह में गया था। तिलक समारोह से खाना खाकर वापस घर लौट आए। तभी उनके मोबाइल पर काॅल आया कि गांव में झगड़ा हुआ है। इसके बाद वे घर से बाहर निकल गए। इसी बीच कुछ ही देर बाद गोली चलने की आवाज आई। बाहर निकल कर देखा तो उन्हें गोली लगी थी। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Bhojpur-पुलिस कंट्रोल रूम के तीन नंबरों पर करें कॉल, तुरंत मिलेगी मदद

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular