HomeNewsक्राइमभोजपुर में युवा नेता की गोली मारकर हत्या, सनसनी

भोजपुर में युवा नेता की गोली मारकर हत्या, सनसनी

Youth leader shot – हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने किया रोड जाम

Youth leader shot आरा। भोजपुर जिले के गडहनी में एक युवा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव गुरुवार किया सुबह गडहनी थाना के रामडिहरा पथ के समीप सड़क किनारे बरामद हुआ। हत्यारों ने उसे काफी करीब से गोली मारी है।

jay kumar
  • गडहनी थाना क्षेत्र के रामडिहरा पथ के समीप मिला शव
  • पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुटी

शव मिलते ही गांव तथा आसपास के लोगों में सनसनी मच गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया। इससे आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलते ही गडहनी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतक युवा नेता रवि यादव है। वह महागठबंधन के युवा नेता का करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है।

मृतक युवा नेता आयर थाना क्षेत्र के भेडरी गांव निवासी हरिद्वार यादव का पुत्र रवि यादव है। वह श्राद्ध कर्म में भाग लेने के लिए पास के गांव में गया था। इसी दरमियान उसकी हत्या कर दी गई। करीबी सूत्रों की मानें तो वह पिछले पंचायत चुनाव में मुखिया प्रत्याशी के रूप में भाग्य आजमा चुका था। हालांकि मामूली अंतर से वह चुनाव हार गया था। एक वर्ष पूर्व भी उसकी शादी हुई थी। उसकी पत्नी 7 माह की गर्भवती है।

भोजपुर में फायरिंग के दौरान गोली एवं छर्रा लगने से सात घायल

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular