HomeNewsक्राइमभोजपुर में फायरिंग के दौरान गोली एवं छर्रा लगने से सात घायल

भोजपुर में फायरिंग के दौरान गोली एवं छर्रा लगने से सात घायल

Bhojpur seven injured घायलो का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

Bhojpur seven injured आरा। भोजपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार को फायरिंग की घटनाओं में गोली एवं छर्रा लगने से सात लोग जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। घायलों में चार को गोली लगी है। जबकि तीन अन्य को छर्रा लगा है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना जिले के बिहिया के करजा, गडहनी के पोसवां तथा नवादा थाना क्षेत्र के विष्णु नगर मोहल्ले में मंगलवार की सुबह घटी।

indane- shahpur
Shadow
  • जिले के बिहिया, गडहनी एवं नवादा थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह घटी घटना

पहली घटना बिहिया थाना क्षेत्र के करजा गांव में मंगलवार की सुबह घटी। जहां हथियारबंद लोगो ने एक युवक को गोली मार दी। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।जानकारी के अनुसार जख्मी युवक करजा गांव निवासी श्रीभगवान यादव का पुत्र 26 वर्षीय पुत्र निरंजन यादव है। जख्मी ने बताया कि उसके पिता और गांव के ही एक युवक से जमीन को लेकर विवाद चला रहा था। आज सुबह जब वह घर के बाहर साफ -सफाई कर रहा था। उसी दरमियान दूसरे पक्ष के लोग वहां आ धमके और फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान उसे गोली लग गई। गोली उसे बाएं साइड कंधे पर लगी है।

दूसरी घटना शहर के नवादा थाना क्षेत्र के विष्णुनगर मोहल्ले में मंगलवार की सुबह घटी। जहां हथियारबंद बदमाशों ने सब्जी विक्रेता सहित दो को गोली मार दी गई। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मियों में नवादा थाना क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ला निवासी अशोक यादव का पुत्र अहम यादव एवं दूसरा जख्मी उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी विक्रम राम का पुत्र सत्येंद्र राम है। सत्येन्द्र पेशे से एक सब्जी विक्रेता है। जख्मी अहम यादव के बाएं साइड कंधे पर गोली लगी एवं जख्मी सब्जी विक्रेता सत्येंद्र राम को दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। जख्मी अहम यादव ने बताया कि वह अपने दोस्त से मिलने विष्णुनगर गया था। तभी हथियारबंद बदमाशों द्वारा उसे गोली मार दी गई। जबकि दूसरी ओर जख्मी सब्जी विक्रेता सत्येंद्र राम ने बताया कि वह ठेले पर सब्जी लेकर बेचने के लिए अपने कल्याणपुर गांव से बाजार समिति आ रहा था।इसी बीच उसे लग गई।

तीसरी घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव में घटी। जहां आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट व फायरिंग हुई। इस दौरान बीच बचाव करने गये चार लोग गोली व छर्रा लगने से जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए गड़हनी पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया।

  • घायलों का ऑन डियूटी चिकित्सक डॉ. विकास ने किया इलाज

Bhojpur seven injured जानकारी के अनुसार जख्मियों में पोसवां गांव के ही सोनू सिंह, मृत्युंजय सिंह, मुकेश सिंह एवं बुजुर्ग अखिलेन्द्र सिंह है। इसमें सोनू सिंह को बाएं हाथ के कंधे में गोली लगी है। जबकि तीनो को जख्मियों को छर्रा लगा है। आरा के इमरजेंसी वार्ड में सभी घायलों का इलाज चिकित्सक डॉक्टर विकास सिंह ने किया, उन्होंने बताया कि सभी जख्मी खतरे से बाहर हैं। उनका प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

भोजपुर में हथियारबंद अपराधियों ने एसएसबी जवान को मारी गोली

ranjna
Shadow
MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular