HomeNewsबिहारअफसर से जवान तक ने ली शपथ, आजीवन शराब का नहीं करेंगे...

अफसर से जवान तक ने ली शपथ, आजीवन शराब का नहीं करेंगे सेवन

Sworn – एसपी ऑफिस से थाना और ओपी तक में पुलिस कर्मियों ने ली शपथ

सूबे में जारी शराबबंदी को सफल बनाने को लेकर  जिले भर में पुलिस अफसर और जवानों ने शराब नहीं पीने की (Sworn) शपथ ली। इसे लेकर सोमवार को एसपी ऑफिस से लेकर थानों और ओपी तक  में समारोह आयोजित किये गये। इस दौरान सभी ने आजीवन शराब का सेवन नहीं करने की कसम खायी। कहा गया कि दैनिक जीवन में किसी शराब से संबंधित किसी भी गतिविधियों में शामिल नहीं होंगे। इस तरह की किसी भी गतिविधियों में शामिल पाये जाने पर नियम अनुसार कठोर कार्रवाई का भागीदार बनने की भी (Sworn) शपथ ली गयी। यह भी शपथ ली गयी कि शराबबंदी को लेकर हर विधि-सम्मत कार्रवाई को पूरा करेंगे।

jay kumar
  • शराब से संबंधित गतिविधियों में शामिल नहीं होने और मद्य निषेध को लागू करने की भी शपथ

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी हर किशोर राय ने मौजूद अफसरों व जवानों को शराब नहीं पीने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि शराब स्वास्थ्य और परिवार के लिए हानिकारक है। समाज के सभी व्यक्तियों को शराब के सेवन से होनेवाली दुष्परिणाम को बताते हुए हर लोगों को जागरूक करने का  शपथ दिलाया। उन्होंने कहा कि शराबबंदी अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ विधि-सम्मत कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाते कहा कि न तो मादक पदार्थों का सेवन करें और न किसी को करने दें। कहा नशा और शराब समाज में फैल रही तमाम बीमारियों का कारण बन गयी है। मादक पदार्थों के सेवन से समाज को दूर रखने के लिए पुलिसकर्मी पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से काम करेंगे।

भोजपुर में हथियारबंद अपराधियों ने एसएसबी जवान को मारी गोली

शर्मनाक:-भोजपुर में पिड़िया विसर्जन करने गयी किशोरी को अगवा कर गैंग रेप

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular