Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर में शराब के विरुद्ध चला अभियान

भोजपुर में शराब के विरुद्ध चला अभियान

liquor in Bhojpur जिले की विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने चलाया अभियान

185 लीटर शराब के साथ 11 धंधेबाज गिरफ्तार

liquor in Bhojpur भोजपुर जिले में शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में रविवार की रात भी विभिन्न थानों की पुलिस ने भारी मात्रा में देसी शराब के साथ 11 धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी हर किशोर राय के अनुसार उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी गांव में छापेमारी कर 90 लीटर महुआ शराब के साथ तीन धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया।

नवादा थाना की पुलिस ने 30 लीटर शराब के साथ पांच धंधेबाजों को धर दबोचा। इनमें बहिरो निवासी डब्लू पासवान, गुड्‌डू कुमार, शिम्पल पासवान, मोती टोला निवासी अमित कुमार और जवाहर टोला निवासी संजय कुमार हैं। इधर, मुफस्सिल थाना की पुलिस ने सारंगपुर गांव में छापेमारी कर शराब बेचने और पीने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान 65 लीटर शराब भी बरामद की गयी। रविवार को पूरे दिन भी जिले में शराब के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया था।

भोजपुर में हथियारबंद अपराधियों ने एसएसबी जवान को मारी गोली

शर्मनाक:-भोजपुर में पिड़िया विसर्जन करने गयी किशोरी को अगवा कर गैंग रेप

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular