Homeबिहारआरा भोजपुरआरा में ट्रैक्टर के केजव्हील से दबकर किशोर की मौत

आरा में ट्रैक्टर के केजव्हील से दबकर किशोर की मौत

Piparhiya Ara Child हादसे के बाद मृत किशोर के घर में मचा हाहाकार

Piparhiya Ara Child आरा शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरहियां गांव में शनिवार की दोपहर ट्रैक्टर के केज व्हील से दबकर एक किशोर की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरातफरी मची रही। रहा। जानकारी के अनुसार मृतक पिपरहियां गांव निवासी अरविंद कुमार का 12 वर्षीय पुत्र किंशु कुमार है।

  • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम

नवजात बेटी को गोद में ले पति के वियोग में फफक रही थी प्रियांशु

मृत किशोर के परिजनों ने बताया कि आज दोपहर वह बच्चों के साथ घर के दरवाजे पर खेल रहा था। जहां ट्रैक्टर का केजव्हील रखा था। खेलने के दौरान अचानक केजव्हील उस पर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बावजूद इसके परिजन उसे सदर अस्पताल ले आये जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन अपनी स्वेच्छा से शव का बिना पोस्टमार्टम कराये ही वापस गांव लेते गए हादसे के बाद मृतक की मां, बहन एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

सुरेमनपुर फायरिंग कांडः 21 पर केस, जेल भेजे गये गिरफ्तार सात आरोपित

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular