Homeबिहारआरा भोजपुरबिहिया एसबीआई बैंक के समीप खड़ी बाइक की चोरी

बिहिया एसबीआई बैंक के समीप खड़ी बाइक की चोरी

Bihiya theft of bike – बिहिया बाजार आनेवाले लोगों में बाइक चोरी की घटना को लेकर बना भय

Bihiya theft of bike भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया नगर स्थित एसबीआई बैंक शाखा के समीप से गुरूवार को अज्ञात चोरों ने एक बाइक की चोरी कर ली। घटना को लेकर बाईक मालिक शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी चंदन तिवारी ने बिहिया थाने में एक आवेदन दिया है।

यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया भोजपुर ईकाई की त्रैवार्षिक आम सभा समपन्न

जानकारी के अनुसार चंदन तिवारी ने अपनी बाइक बीआर03/5038 को एसबीआई बैंक के समीप खड़ी की और अपने कार्य से बैंक में चले गये। बैंक का काम निपटाकर जब वे बाहर आये तो देखा कि उनकी बाइक गायब थी। जानकारी के अनुसार बिहिया बाजार से बाइक चोरी की ये कोई पहली घटना नही है। इसके पूर्व भी कई बाइक को बाजार से चोरी कर ली गई है।

बताया जाता है बिहिया बाजार आनेवाले लोगों में बाइक चोरी की घटना को लेकर नगर सहित प्रखण्ड क्षेत्र के ग्रामीण इलाके के लोगों में भी भय बना रहता है की कही उनकी भी बाइक बाजार से चोरी न हो जाये।

Kishun Mishra – इनामी किशुन के आने की सूचना पर छापेमारी करने गयी थी पुलिस

- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular