HomeNewsजख्मी हालत में अस्पताल पहुंची सास एवं बहू

जख्मी हालत में अस्पताल पहुंची सास एवं बहू

Chaukipur : जख्मी सास बहू का आरा सदर अस्पताल में कराया गया इलाज

गजराजगंज ओपी क्षेत्र के चौकीपुर गांव में शुक्रवार की सुबह घटी घटना

खबरे आपकी आरा। भोजपुर के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के Chaukipur चौकीपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर सास-बहू की पिटाई कर दी गई। इससे दोनों जख्मी हो गए। उनका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। जानकारी के अनुसार जख्मियों में चौकीपुर गांव निवासी रागनी देवी एवं उसकी बहू मधु तिवारी है।

जमीनी विवाद को लेकर सास-बहू की पिटाई

पढ़े :- शव को खेत में फेक भाग निकले परिवार वाले,मोबाईल से खुला राज

जख्मी रागिनी देवी ने बताया कि दो पट्टीदारों के बीच कुछ दिनों से जमीनी विवाद चला रहा है। आज सुबह उसी विवाद में एक बार फिर तूल पकड़ लिया, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद दूसरे पक्ष द्वारा दोनों सास-बहू की पिटाई कर दी गई।

पढ़े :- Jagdishpur Loot : सेल्समैन को गाड़ी सहित ले कर भाग रहे थे लुटेरे,जीपीएस से बची

MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular