HomeNewsआरा जेल में बंदियों के पैंट की जेब से मिले मोबाइल

आरा जेल में बंदियों के पैंट की जेब से मिले मोबाइल

Mobiles in ara jail – बंदियों के पैंट की जेब से मिले सिम लगे दो मोबाइल, प्राथमिकी दर्ज

मोबाइल की सीडीआर से कनेक्शन जांच शुरू

खबरे आपकी बिहार/आरा:- Mobiles in ara jail आरा मंडल कारा में बंदियों के पास से फिर मोबाइल मिले हैं। इस बार कारा प्रशासन द्वारा दो मोबाइल बरामद किये गये हैं। दोनों मोबाइल दो बंदियों के पैंट की जेब से जब्त किये गये हैं। तलाशी अभियान गुरुवार की दोपहर चलायी गयी थी। इसे लेकर कारा प्रशासन द्वारा दोनों बंदियों के खिलाफ टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है।

जेल में चला तलाशी अभियान: दो बंदियों के पास से मिले मोबाइल

कारा प्रशासन द्वारा गुरुवार की दोपहर की गयी सघन तलाशी

इस मामले में कोईलवर थाना क्षेत्र के सुंदर नगर निवासी रोशन महतो और आरा टाउन थाना क्षेत्र के इब्राहिमनगर निवासी विक्की महतो को आरोपित किया गया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर 12:55 बजे से 1:45 के बीच कारा प्रशासन द्वारा जेल में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड नंबर एक के बंदी रोशन महतो और विक्की महतो के पैंट की जेब से सिम लगे दो मोबाइल बरामद किये गये।

अब पुलिस और कारा प्रशासन और दोनों बंदियों के मोबाइल की सीडीआर की जांच कर रही है। ताकि पता चल सके कि जेल में रहने के बावजूद दोनों बंदियों का किन-किन से कनेक्शन रहा है। वहीं कारा प्रशासन बंदियों के पास मोबाइल पहुंचने की भी जांच कर रही है।

Mobiles in ara jail

पढ़े :- मंडल कारा के पेरिमीटर वाल की बढ़ेगी संख्या और ऊंचाई, मांगी गयी रिपोर्ट

पढ़े :- सीरियल किलर के नाम से चर्चित है पवन,दर्ज है दो दर्जन अपराधिक मामले

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular