HomeNewsमोबाइल चार्जर की बजह से गयी किशोर की जान

मोबाइल चार्जर की बजह से गयी किशोर की जान

Kishor died in Dhamar – भोजपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धमार गांव में हुई घटना

खबरे आपकी बिहार/आरा: Kishor died in Dhamar भोजपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धमार गांव में सोमवार की सुबह विद्युत करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही।

jay kumar

ननिहाल में घूमने गए किशोर की करंट से मौत, घर में कोहराम

जानकारी के अनुसार मृतक टाउन थाना क्षेत्र के मिल्की मोहल्ला निवासी मो. फिरोज का 16 वर्षीय पुत्र मो.महफूज आलम है। इधर, मृतक के परिजनों ने बताया कि वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धमार गांव अपने नानी के घर घूमने गया था। आज सुबह वह मोबाइल का चार्जर इलेक्ट्रिक बोर्ड में लगा रहा था। उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम

घटना के तुरंत बाद परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ला रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बावजूद इसके फरिजन उसे सदर अस्पताल ले आये। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ.आरएन यादव ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन अपनी स्वेच्छा से बिना पोस्टमार्टम कराये ही शव को  वापस घर ले गए।

बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाइयों में दूसरे स्थान पर था। मृतक के परिवार में मां, तीन भाई एवं तीन बहन है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। हादसे से मृतक की मां एवं परिवार के सभी सदस्यों को रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़े :- मंडल कारा के पेरिमीटर वाल की बढ़ेगी संख्या और ऊंचाई, मांगी गयी रिपोर्ट

पढ़े :- सीरियल किलर के नाम से चर्चित है पवन,दर्ज है दो दर्जन अपराधिक मामले

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular