HomeNewsगोली से जख्मी बक्सर के युवक का आरा में हो रहा इलाज

गोली से जख्मी बक्सर के युवक का आरा में हो रहा इलाज

Bullet Injured young man – नवानगर थाना क्षेत्र के रूपसागर गांव में सोमवार की शाम की घटना

आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

खबरे आपकी बिहार/आरा/बक्सर: Bullet Injured young man बक्सर जिला के नवानगर थाना क्षेत्र के रूपसागर गांव में सोमवार की शाम हथियारबंद बदमाश ने एक युवक को गोली मार दी। जख्मी युवक को गोली दाहिने साइड पेट के निचले हिस्से में लगी है,जो अंदर ही फंसी हुई है। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसका इलाज आरा शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मी युवक रूपसागर गांव निवासी मंजी चंद्रवंशी का 18 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार है। जख्मी शिवम द्वारा गुड्डू कुमार नामक युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया है।

jay kumar

उसने बताया कि होली के समय उसके चाचा उक्त युवक के मोहल्ले में गये थे। वहां गाली-गलौज करने को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि तब बात खत्म हो गई थी। इस बीच सोमवार की शाम जब वह मोहल्ले में बच्चे को ट्यूशन पढ़ा रहा था। तभी उक्त युवक वहां आ धमका और उसे गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

Bullet Injured young man - Dr Vikas
Bullet Injured young man – Dr Vikas

इधर, इलाज कर रहे डॉक्टर विकास सिंह ने बताया कि जख्मी युवक को दाहिने साइड पेट के निचले हिस्से में गोली लगी है जो फंसी हुई है। गोली लगने के कारण काफी ब्लड गिर चुका है। उसको लेकर अभी उसे तत्काल दो यूनिट ब्लड चढ़ाया जाएगा। इसके बाद ऑपरेशन कर बुलेट निकाला जायेगा।

पढ़े :- डबल मर्डर सनसनी – बुजुर्ग को जिंदा जलाने वाले आरोपित को भीड़ ने मार डाला, शव भी जलाया

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular