HomeNewsजरूरतमंदों की मदद के लिए हेल्पिंग हैंड ग्रुप ने उठाया बीड़ा

जरूरतमंदों की मदद के लिए हेल्पिंग हैंड ग्रुप ने उठाया बीड़ा

Helping hand group तकरीबन 100 जरूरतमंदों के बीच खाना व राशन का किया वितरण

आरा शहर में पिछले 11 दिनों से चला रहे हैं अभियान

आरा: Helping hand group कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने के लिए सरकार द्वारा लगाए गये लॉकडाउन के बीच हेल्पिंग हैंड ग्रुप द्वारा जरुरतमंदों की मदद के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान हेल्पिंग हैंड ग्रुप ने शनिवार को महामारी की मार से अपना पेट भरने में असमर्थ लोगो की मदद की। इस दौरान जरुरतमंदों के बीच पूरी-भुंजिया, वेज बिरयानी, दूध, ब्रेड, जेम, बिस्कुट के साथ-साथ 15-20 परिवारों को राशन प्रदान किया गया।

पढ़े : स्वर्ण पदक से सम्मानित कथक गुरु देश के राष्ट्रपति व् प्रधानमत्री के समक्ष कर चुके हैं कथक प्रस्तुत

Helping hand group-प्रतिदिन सौ लोगो को कराते हैं भोजन

हेल्पिंग हैंड ग्रुप ने बताया कि हम लोग प्रतिदिन तकरीबन सौ लोगो को भोजन कराते हैं। जिनमे रिक्शावाले, ठेलेवाले, मोची और समाज के और भी असमृद्ध एवं असमर्थ लोग शामिल हैं। यह अभियान पिछले 11 दिनों से चल रहा हैं। अभियान के लिए फंड आपस में ही अपने परिवार व जान पहचान के लोगो की मदद से इकट्ठा किया गया है। हेल्पिंग हैंड किसी संस्थान से जुड़े नही हैं। सभी आपस मे मिल के ही सारा काम करते हैं। अभियान में शामिल हेल्पिंग हैंड के मेंबरों में अविनाश, सौरव, नवीन, नवनीत, अनुकूल, अजय, सालिक, निखिल, दीपक, सौंदर्य, अभिषेक, विवेक आदि थे

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular