HomeNewsगुरु बक्शी विकास को मिला डुमरांव घराना का सर्वश्रेष्ठ सम्मान

गुरु बक्शी विकास को मिला डुमरांव घराना का सर्वश्रेष्ठ सम्मान

खबरे आपकी बिहार/आरा: पांच सौ वर्ष प्राचीन डुमरांव घराना की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह श्रृंखला में गुरु बक्शी विकास (Guru Bakshi Vikas) को सर्वश्रेष्ठ पंडित घनारंग प्रकाश सम्मान से बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर विभूषित किया गया। यह सम्मान गुरु विकास को वर्चुअल सभा में प्रदान किया गया। पद्मश्री पंडित विजय शर्मा, पंडित देवेन्द्र वर्मा, रजनी राव व पंडित रामजी मिश्र ने गुरु विकास को संयुक्त रूप से सम्मान पत्र प्रदान किया।

jay kumar

इस अवसर पर डुमरांव घराना के सुविख्यात ध्रुवपद गायक पंडित रामजी मिश्र ने कहा कि गुरु विकास का संगीत के प्रति लगन, समर्पण और सेवा युवाओं के लिए आदर्श सिद्ध हुआ है। आरा की प्राचीन संगीत परंपरा को पुनर्जागृत करने का गुरु बक्शी विकास को मिला डुमरांव घराना का सर्वश्रेष्ठ सम्मान का श्रेय गुरु बक्शी विकास का हैं।

पढ़े : आरा-बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा में नोट बदलने के नाम पर उचक्कों ने 44 हजार रुपये उड़ाया

पढ़े : 25 मई 1967 को दुनिया ने पहली बार नक्सलवाड़ी वज्रनाद को सुना था,शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

Guru Bakshi Vikas को कई महत्वपूर्ण सम्मान व पुरस्कार है प्राप्त

गौरतलब है कि गुरु विकास पद्मविभूषण पंडित बिरजू महाराज व विदुषी साश्वती सेन के शिष्य हैं। पूरे देश में 100 से भी अधिक युवाओं को कथक का प्रशिक्षण दे रहें हैं। इससे पूर्व गुरु विकास को कथक चक्र चूड़ामणि, नृत्यशास्त्री सम्मान, नृत्य रत्न, नृत्य शिरोमणि, नटेश्वर सम्मान, भोजपुर गौरव सम्मान समेत कई महत्वपूर्ण सम्मान व पुरस्कार प्राप्त है।

स्वर्ण पदक से सम्मानित गुरु बक्सी विकास देश के राष्ट्रपति व् प्रधानमत्री के समक्ष कर चुके हैं कथक प्रस्तुत

Guru Bakshi Vikas
स्वर्ण पदक से सम्मानित गुरु बक्सी विकास देश के राष्ट्रपति व् प्रधानमत्री के समक्ष कर चुके हैं कथक प्रस्तुत

गुरु विकास तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम, डॉ. प्रतिभा देवी सिंह पाटील, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के समक्ष कथक प्रस्तुत कर चुके हैं। वहीं गुरु विकास को तत्कालीन गवर्नर आरएल भाटिया द्वारा स्वर्ण पदक भी हासिल है।

पढ़े : शाहपुर थाना क्षेत्र के हरीहरपुर गांव में युवक की हत्या,शादी की खुशी वाले घर मे छाया मातम

पढ़े : पेड़ पर लटका कर हत्या की आशंका,प्रेम-प्रसंग सहित हर एंगल से पुलिस छानबीन में जुटी

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular