Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजआम के पेड़ पर युवक का लटका हुआ शव बरामद, मची सनसनी

आम के पेड़ पर युवक का लटका हुआ शव बरामद, मची सनसनी

भोजपुर के पवना थाना क्षेत्र के Kakandira काकनडीहरा गांव के खेत में बुधवार की सुबह आम के पेड़ से लटका एक युवक का शव बरामद हुआ। शव के मिलने से गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना मिलते ही पवना थाना इंचार्ज रितेश कुमार दुबे घटनास्थल पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

jay kumar

Kakandira – काकनडीहरा में पेड़ से लटका मिला घोड़पोखर गांव के युवक का शव

जानकारी के अनुसार मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के घोड़पोखर गांव निवासी शिवराज सिंह का 18 वर्षीय पुत्र दीपू कुमार है। वह पेशे से ट्रैक्टर चालक था। मृतक के चाचा सोनाधारी ने बताया कि वह Kakandira काकनडीहरा गांव के ही एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाता था। मंगलवार की दोपहर वह करीब डेढ़ बजे घर से निकला था। लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा। आज सुबह उन्हें सूचना मिली कि उसका शव काकनडीहरा गांव के खेत में आम के पेड़ से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।

परिजनों ने पेड़ पर लटका कर हत्या करने की जताई आशंका

पुलिस की माने तो प्रथम दृष्टया आम के पेड़ से लटक कर आत्महत्या करना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। इधर, मृतक के चाचा सोनाधारी ने आम के पेड़ पर लटका कर उसकी हत्या करने की आशंका जताई है।

पढ़े :- आरा की संगीत प्रेमी युवतियां ऑनलाइन सिख रही है कथक नृत्य के गुर

पढ़े :- रफ़्तार का कहर : वाहनों की चपेट में आने से भोजपुर में औसतन हर दिन एक की मौत

प्रेम-प्रसंग सहित हर एंगल से पुलिस छानबीन में जुटी

ग्रामीण सूत्रों के अनुसार मृतक ट्रैक्टर के चालक का उसी गांव में किसी युवती से प्रेम-प्रसंग भी था। वहीं पुलिस हर एंगल से इस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाइयों में छोटा था। मृतक के परिवार में मां शैल देवी, एक भाई राकेश एवं एक बहन रेखा है। घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है। घटना के बाद मृतक की मां शैल देवी भी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पढ़े :-पटना-बक्सर फोरलेन: गीधा स्थित मंदिर एवं कायमनागर स्थित मज़ार दूसरी जगह होगा शिफ्ट

पढ़े :- सड़क और दियारे के बाद अब नदी के रास्ते बालू की ढुलाई पर भोजपुर और पटना प्रशासन की नजर

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular