HomeNewsकोईलवर स्टेट बैंक के समीप हुआ सड़क हादसा, बुजुर्ग को बचाने में...

कोईलवर स्टेट बैंक के समीप हुआ सड़क हादसा, बुजुर्ग को बचाने में गयी युवक की जान

koelwar State Bank Accident आरा-पटना मुख्य मार्ग पर जिले के कोईलवर स्टेट बैंक के समीप बुधवार की सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

jay kumar

पढ़े :- आरा की संगीत प्रेमी युवतियां ऑनलाइन सिख रही है कथक नृत्य के गुर

koelwar State Bank Accident- सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

जानकारी के अनुसार मृतक कोईलवर वार्ड नंबर-5 निवासी गौरी शंकर प्रसाद का 19 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार है। मृतक नीरज के परिजन ने बताया कि उसका मौसेरा भाई आशीष उसके घर आया था। मंगलवार की सुबह वह अपने मौसेरे भाई के साथ मौसी के घर पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव घर गया था।

आज सुबह जब वह अपने मौसेरे भाई आशीष के साथ बाइक पर पीछे बैठकर वापस घर लौट रहा था। उसी बीच कोईलवर स्टेट बैंक के समय बुजुर्ग को बचाने के क्रम में वह असंतुलित होकर बाइक से गिर पड़ा। तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पढ़े :- सड़क और दियारे के बाद अब नदी के रास्ते बालू की ढुलाई पर भोजपुर और पटना प्रशासन की नजर

पढ़े :- रफ़्तार का कहर : वाहनों की चपेट में आने से भोजपुर में औसतन हर दिन एक की मौत

पढ़े :-पटना-बक्सर फोरलेन: गीधा स्थित मंदिर एवं कायमनागर स्थित मज़ार दूसरी जगह होगा शिफ्ट

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular