HomeNewsबिहारओझा-गुणी के शक में बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या, छोटा भाई फरार

ओझा-गुणी के शक में बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या, छोटा भाई फरार

भोजपुर के धनगाई थाना क्षेत्र के मिठहां गांव की घटना

Mithahan village: भोजपुर के मिठहां गांव में गुरुवार रात हुई वारदात; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

हाइलाइट्स: Mithahan village
भोजपुर के धनगाई थाना क्षेत्र के मिठहां गांव की घटना
73 वर्षीय हीरालाल राम की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या
ओझा-गुणी करने के आरोप को लेकर भाइयों के बीच था विवाद
मृतक के सिर के पीछे बाईं ओर चोट का निशान मिला
परिजनों ने छोटे भाई लाल बाबू राम पर लगाया हत्या का आरोप

आरा। भोजपुर जिला अंतर्गत धनगाई थाना क्षेत्र के मिठहां गांव में ओझा-गुणी करने के शक में एक बुजुर्ग की कथित रूप से लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मिठहां गांव के वार्ड नंबर-12 निवासी स्वर्गीय रबड़ राम के 73 वर्षीय पुत्र हीरालाल राम के रूप में हुई है। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है, जबकि घायल हीरालाल राम ने शुक्रवार सुबह घर पर ही दम तोड़ दिया।

Mithahan village: ओझा-गुणी को लेकर था विवाद

परिजनों के अनुसार, मृतक के छोटे भाई लाल बाबू राम की बेटी की करीब ढाई वर्ष पहले मौत हो गई थी। इसके बाद लाल बाबू राम कथित तौर पर अपनी बेटी की मौत के लिए हीरालाल राम पर ओझा-गुणी करने का आरोप लगा रहा था। इसी विवाद को लेकर गुरुवार रात दोनों भाइयों के बीच मारपीट हुई।

सिर के पीछे चोट का निशान
परिजनों ने बताया कि हीरालाल राम के सिर के पीछे बाईं ओर चोट का निशान था। उनके सिर पर गंभीर चोटें पाई गईं। परिजनों का आरोप है कि लाल बाबू राम ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही धनगाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी लाल बाबू राम फरार है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

परिवार में पत्नी और पुत्र
बताया जाता है कि हीरालाल राम के परिवार में उनकी पत्नी और पुत्र अजय राम हैं। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular