Prince – tejaswi yadav: 12 वर्षीय प्रिंस ने तेजस्वी यादव को सुनाई पूरी घटना; नेता प्रतिपक्ष ने दोषी पुलिसकर्मियों और कथित आरोपियों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन
- हाइलाइट्स : Prince – tejaswi yadav @khabreapki
- तेजस्वी यादव ने प्रिंस से मुलाकात की
- 12 वर्षीय बच्चे ने सुनाई घटना
- बच्चे ने मारपीट का लगाया आरोप
- पुलिस पर बयान बदलने व दबाव बनाने का आरोप
- तेजस्वी ने कार्रवाई का दिया आश्वासन
पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने 12 वर्षीय प्रिंस कुमार से मुलाकात कर उसके साथ हुई कथित मारपीट और पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली। इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तेजस्वी यादव बच्चे से घटना के बारे में सवाल करते दिखाई दे रहे हैं।
प्रिंस कुमार ने बताया कि वह पटना में गंगा किनारे आयोजित आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का वीडियो बना रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और उसे सड़क की रेलिंग से नीचे नदी के समीप फेंक देते हैं। बच्चे के अनुसार, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस उसे और वहां मौजूद कुछ लोगों को थाने ले गई।
Prince – tejaswi yadav : बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कथित रूप से मारपीट करने वालों को छोड़ दिया, जबकि बच्चे को थाने में बंद कर दिया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि अगले दिन पुलिस बच्चे के घर पहुंची और उस पर अपना बयान बदलने का दबाव बनाया।
राजद नेता ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चे को यह कहने के लिए डराया-धमकाया गया कि मारपीट करने वाले लोग उसके दोस्त थे और घटना में कोई मारपीट नहीं हुई।
तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने बच्चे से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली है। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों और कथित रूप से मारपीट करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

