Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरअभय हत्याकांड में फरार दो आरोपित गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

अभय हत्याकांड में फरार दो आरोपित गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

Abhay murder आरा। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदूनी मोड़ के समीप अभय हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इसमें एक गिरफ्तारी नवादा थाना क्षेत्र के रमना मैदान एवं दूसरे की गिरफ्तारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव स्थित उसके घर से की। इस दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल को भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव निवासी बिजेंद्र यादव का पुत्र विशाल कुमार एवं धनगाई थाना क्षेत्र के गंजहर बजवाबर गांव निवासी धर्मदेव सिंह का पुत्र राजा कुमार उर्फ राजा बाबू है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने प्रेस नोट जारी कर दी। इनमें विशाल कुमार अप्राथमिकी अभियुक्त बताया जा रहा है।

बता दें कि बीते 4 सितंबर की रात जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदूनी मोड़ के समीप जगदीशपुर थाना क्षेत्र के विशन टोला वार्ड नंबर-12 निवासी मनोज यादव के पुत्र अभय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तब उसे काफी करीब से सीने में गोली मारी गई थी। इस संबंध में मृतक की मां पूनम देवी के द्वारा गांव के ही मनीष एवं राजा सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। अनुसंधान के क्रम में विशाल कुमार का नाम आया था। उसी समय से दोनों फरार चल रहे थे।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

इधर, जगदीशपुर थानाध्यक्ष आशीष कुमार शाह ने बताया कि पुलिस ने पहले राजा कुमार उर्फ राजा बाबू को रमना मैदान से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसके निशानदेही पर विशाल कुमार को गिरफ्तार किया गया और तलाशी के दौरान विशाल कुमार के पास से ही घटना में प्रयुक्त पिस्टल को बरामद किया गया।@khabre-apki

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular