Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरजगदीशपुर में जनता दरबार: एसडीएम हर सोमवार-शुक्रवार सुनेंगे लोगों की समस्याएं

जगदीशपुर में जनता दरबार: एसडीएम हर सोमवार-शुक्रवार सुनेंगे लोगों की समस्याएं

Jagdishpur subdivision ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा जनता दरबार; जगदीशपुर, बिहिया और शाहपुर के लोग रख सकेंगे अपनी शिकायतें

  • हाइलाइट: Jagdishpur subdivision
  • जगदीशपुर अनुमंडल के लोगों के लिए अच्छी खबर

आरा। भोजपुर जिले के जगदीशपुर अनुमंडल क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अब प्रत्येक सप्ताह सोमवार और शुक्रवार को जनता दरबार लगाया जाएगा। ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले इस जनता दरबार में अनुमंडल क्षेत्र के लोग अपनी समस्याएं सीधे अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष रख सकेंगे।

Bijay Kumar singh
Bijay Kumar singh (1)
Shadow

जनता दरबार का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। इसमें जगदीशपुर, बिहिया और शाहपुर प्रखंड के लोग शामिल होकर अपनी शिकायतें और समस्याएं दर्ज करा सकेंगे।

एसडीएम ओम प्रकाश लाल ने बताया कि आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनके त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से प्रत्येक सप्ताह दो दिन यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जनता दरबार में अनुमंडल क्षेत्र के लोग किसी भी तरह की समस्या लेकर पहुंच सकते हैं।

प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेजकर उनके निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। एसडीएम ने कहा कि अनुमंडल स्तर पर लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जाएगी, ताकि शिकायतों का समय पर निपटारा हो सके।

उन्होंने अनुमंडल क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्या लेकर निर्धारित दिन और समय पर जनता दरबार में पहुंचें और अपनी बात सीधे प्रशासन के समक्ष रखें। जनता दरबार प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा।

ranjna
Shadow
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
jay kumar (1)

Most Popular