HomeNewsबिहारसूरत सड़क दुर्घटना: भोजपुर निवासी दिनेश सिंह की असामयिक मौत

सूरत सड़क दुर्घटना: भोजपुर निवासी दिनेश सिंह की असामयिक मौत

सूरत सड़क दुर्घटना में करण टोला के दिनेश सिंह का निधन

Karan Tola: भोजपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत करण टोला निवासी दिनेश सिंह के निधन की हृदयविदारक खबर ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर पैदा कर दी है।

  • हाइलाइट: Karan Tola
  • पूर्व विधायक भाई दिनेश ने जताया गहरा शोक

आरा। जिले के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत करण टोला निवासी दिनेश सिंह के निधन की हृदयविदारक खबर ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर पैदा कर दी है। सूरत में कार्यरत दिनेश सिंह की एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु हो गई। वे जीविकोपार्जन के उद्देश्य से सूरत की ईश्वरिया कंपनी में कपड़ा उद्योग से जुड़े थे और अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर सूरत से पैतृक गांव के लिए रवाना हो चुका है।

Karan Tola: छोटी उम्र में उठा पिता का साया

इस दुखद घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। पूर्व विधायक भाई दिनेश ने कहा कि नंदजी सिंह के नाती दिनेश सिंह का जाना परिवार के लिए एक ऐसी क्षति है जिसे कभी नहीं भरा जा सकता। उन्होंने कहा कि दिनेश सिंह के तीन छोटे मासूम बच्चे—अभिषेक (14), अरविंद (8) और सबसे छोटा पुत्र प्रिंस—अनाथ हो गए हैं। इतनी छोटी उम्र में पिता का साया उठना अत्यंत पीड़ादायक और विचलित करने वाला है। कहा की वे जल्द ही परिजनों से मुलाकात करेंगे और परिवार की परिस्थितियों के अनुरूप हर संभव आर्थिक और व्यक्तिगत सहायता प्रदान करने का प्रयास करेंगे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular