Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरपुलिस पर हमला व जवान से सरकारी सर्विस पिस्टल लूट मामले में...

पुलिस पर हमला व जवान से सरकारी सर्विस पिस्टल लूट मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

Matendra Andhari Bagh आरा। जगदीशपुर थाना पुलिस द्वारा पुलिस पर हमला व क्रॉस मोबाइल जवान से लाइसेंसी सर्विस पिस्टल लूटने के मामले में दो वर्ष से फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी नवादा थाना क्षेत्र इलाके से शुक्रवार को हुई। गिरफ्तार आरोपित तीयर थाना क्षेत्र के अंधारी बाग निवासी जनार्दन सिंह का पुत्र मतेंद्र यादव है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने दी।

बता दे कि बीते 13 दिसंबर वर्ष 2024 को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर स्थित जिओ पेट्रोल पंप पर वाहन चेकिंग के दौरान क्रॉस मोबाइल के तीन जवानों पर मतेंद्र यादव एवं उसके साथियों ने मिलकर पुलिस पर हमला कर दिया था। मारपीट के दौरान उनके द्वारा एक क्रॉस मोबाइल जवान के पास रहे सरकारी सर्विस पिस्टल भी लूट ली गई थी।

तब पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल मुख्य आरोपित मनीष सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से लूटी गई सरकारी पिस्टल भी बरामद की थी। जिसके पश्चात पुलिस द्वारा मतेंद्र यादव सहित अन्य आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उसी समय से उक्त आरोपी फरार चल रहा था।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular