Homeमनोरंजनकाजल राघवानी की कार पर पथराव

काजल राघवानी की कार पर पथराव

Kajal Raghwani car: बिहारशरीफ में आभूषण शोरूम के उद्घाटन के दौरान अभिनेत्री को भीड़ ने घेरा, पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला

  • हाइलाइट: Kajal Raghwani car
  • हंगामे में कार के कई शीशे टूटे, सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द

पटना। बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र स्थित नाला रोड पर शनिवार दोपहर भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी के आभूषण शोरूम उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हुआ। अभिनेत्री के पहुंचने की खबर मिलते ही समारोह स्थल पर हजारों युवाओं की भीड़ जुट गई। कई लोगों को कार्यक्रम स्थल में प्रवेश नहीं मिलने पर वे नाराज हो गए और हंगामा करने लगे।

जैसे ही काजल बाहर निकलीं, भीड़ ने उन्हें घेर लिया। पुलिस और बाउंसर की मदद से उन्हें कार तक पहुंचाया गया। इसके बाद कुछ उपद्रवियों ने गाड़ी पर रोड़ेबाजी कर दी। जिससे वाहन के शीशे टूट गए। हंगामे के कारण अफरातफरी मच गई, सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।

एसडीओ किसलय श्रीवास्तव के अनुसार, कार्यक्रम को लेकर प्रशासन को लिखित सूचना नहीं दी गई थी। हालांकि, एहतियात के तौर पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular