HomeNewsक्राइमभोजपुर में आटा मिल मालिक की गोली मारकर की हत्या

भोजपुर में आटा मिल मालिक की गोली मारकर की हत्या

Raju Kushwaha shot-घटना का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस

jay kumar

धनगाई थाना क्षेत्र के दलीपुरडीह गांव स्थित नहर के समीप गुरुवार की देर शाम घटी घटना

भोजपुर के धनगाई थाना क्षेत्र के दलीपपुरडीह गांव स्थित नहर के समीप गुरुवार की देर शाम हथियारबंद अपराधियों ने एक आटा मिल मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। सरेशाम इस वारदात के बाद गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना मिलते ही धनगाई थाना इंचार्ज लक्ष्मी पटेल अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

पढ़े : सोन नदी ब्रिज के उपर से नदी में कूदे प्रेमी-प्रेमिका नदी के तेज धारा में बहते चले गए

Raju Kushwaha shot- दलीपुरडीह नहर के समीप गोली मारकर हत्या

जानकारी के अनुसार मृतक दलीपुरडीह गांव निवासी रामसूरत कुशवाहा का 22 वर्षीय पुत्र राजू कुमार कुशवाहा है। वह पीरो थाना क्षेत्र के हसवाडीह बाजार पर आटा मिल चलाता है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हर रोज की तरह वह आज भी आटा मिल बंद कर देर शाम साइकिल से वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी बीच वह जैसे ही अपने गांव स्थित नहर के समीप पहुंचा, तभी हथियारबंद अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना के बाद वह खून से लथपथ वहीं सड़क पर पड़ा था। तभी वहां से गुजर रही बारातियों की नजर उस पर पड़ी। इसके बाद हो-हल्ला करना शुरू किया। जिसके बाद गांव वालों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। वही दूसरी ओर युवक की हत्या किस कारण हुई है और किसने की? यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular