Homeआरा भोजपुरबिहियाआरा-बक्सर नेशनल हाइवे पर ट्रक की ठोकर से दादी की मौत, पोता...

आरा-बक्सर नेशनल हाइवे पर ट्रक की ठोकर से दादी की मौत, पोता और पोती घायल

Bihiya Chowrasta turn -जख्मी पोता-पोती का बिहिया पीएचसी में कराया जा रहा इलाज

jay kumar

बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चौरस्ता मोड़ पर शनिवार की सुबह घटी घटना

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

बिहार/आरा/बिहिया: आरा-बक्सर नेशनल हाइवे पर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चौरस्ता मोड़ पर शनिवार की सुबह ट्रक ने दादी-पोता एवं पोती को ठोकर मार दी। हादसे में दादी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पोता एवं पोती जख्मी हो गए। स्थानीय लोगो द्वारा जख्मियो को इलाज के लिए बिहिया पीएचसी ले जाया गया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। सूचना मिलते ही बिहिया थाना इंचार्ज शशि भूषण कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular