Homeचर्चित न्यूजकॉलेज के प्रेमी के साथ फरार शादी शुदा महिला बरामद, प्रेमी हिरासत...

कॉलेज के प्रेमी के साथ फरार शादी शुदा महिला बरामद, प्रेमी हिरासत में

College lover प्रेमी के खिलाफ महिला के पति ने दर्ज कराया था मामला

jay kumar

खबरे आपकी शाहपुर: पूर्व प्रेमी के साथ फराह शादी-शुदा औरत को स्थानीय पुलिस द्वारा उसके प्रेमी के साथ शनिवार को बिहिया चौरस्ता से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से अजय कुमार सिंह की पत्नी अंजू कुमारी अपने मायके के एक बगल गीर पूर्व प्रेमी अतुल कुमार के साथ 25 मई की रात फरार हो गई थी। इसके बाद महिला के पति अजय कुमार सिंह ने उसके पूर्व प्रेमी अतुल कुमार पर पत्नी को भगा ले जाने का कांड अंकित कराया था।

पढ़े- सिवान की चर्चित नृत्यांगना सृष्टि प्रिया व पुषपांजलि राज ने कथक युगलबंदी से समां बांधा

पढ़े- ब्यूटी पार्लर श्रृंगार के आड़ में शराब का धंधा, ब्यूटिशियन चंदा देवी गिरफ्तार पति फरार

College lover
कॉलेज प्रेमी के साथ फरार शादी शुदा महिला को पुलिस ने किया बरामद

College lover स्थानीय पुलिस थाना के दारोगा राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अजय कुमार सिंह की शादी पटना जिले के दानापुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड टोला मोहल्ले में हुई थी। महिला अपने बगल गीर अतुल कुमार मिश्रा के साथ कॉलेज में पढ़ती थी। उसी समय एक दूसरे के करीब आ गए थे। हालांकि इसके बाद अंजू कुमारी की शादी हो गई। परंतु उनका मेलजोल बंद नहीं हुआ था। इसी बीच 25 मई की रात अतुल कुमार तेतरिया आया और अंजू कुमारी उसके साथ भाग गई। महिला के बरामदगी के बाद उसे कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कोर्ट के निर्देशानुसार महिला को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया गया। वही गिरफ्तार उसके प्रेमी को अपरिहार्य कारणों के कारण रिमांड नहीं किया जा सका है।

पढ़ें- संभावित बाढ़ को लेकर भोजपुर डीएम रोशन कुशवाहा ने की जिला आपदा प्रबंधन समूह की बैठक

Bijay singh

Most Popular